Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिताजी को श्रद्धांजलि देने बुधवार को उनके गांव जाएंगे मुख्यमंत्री

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के घर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पहुंचेंगे। वे दयाशंकर सिंह के पिता विध्यांचल सिंह के निधन पर शोक जताएंगे तथा उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सूचना विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिनांक 13 जुलाई, 2022 दिन बुधवार को दोपहर 2:20 बजे बिहार राज्य के छोटका राजपुर, जिला-बक्सर पहुंचेंगे। वहां मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह जी के पिता स्व.विंध्याचल सिंह जी को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। दयाशंकर सिंह के पिता के निधन के बाद उनके गांव में उत्तर प्रदेश के लोगों के पहुंचने का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को भी सैकड़ों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking