अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व विधायक संजय यादव की शिष्टाचार मुलाकात

-कुछ तो जरूर है
-मिशन विधानसभा 2027 के लिए बनी मैगी निश्चित ही कोई बड़ी रणनीति
-जनपद बलिया के सभी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं चर्चा में

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सिकंदरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात को वैसे तो शिष्टाचार मुलाकात ही कहा गया पर इस मुलाकात का मतलब कुछ तो है। निश्चित ही मिशन विधानसभा 2027 को लेकर कुछ बड़ी रणनीति बनी होगी। वैसे भी इन दिनों जनपद बलिया के सभी भाजपा नेता चर्चा में हैं।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बहुत दिनों कदमताल करने के पश्चात विधानसभा क्षेत्र की राजनीति करने के लिए सिकंदरपुर आए संजय यादव (पूर्व विधायक) का भाजपा शीर्ष नेतृत्व में अभी भी बहुत संबंध रखते हैं। बलिया में गत दिनों आयोजित हुए पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के होली मिलन समारोह में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के प्रयास के तुरंत बाद पूर्व विधायक संजय यादव का मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात निश्चित ही कुछ कह रहा है। निश्चित ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजय यादव संग बलिया और पूर्वांचल को लेकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा किया होगा। क्या क्या रणनीति बनी यह तो संजय यादव और मुख्यमंत्री ही जानते हैं पर पब्लिक मायने निकालने में मशगूल हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संजय यादव के बीच चर्चा का खुलासा तो भविष्य में होगा पर देखना रोचक होगा कि मिशन विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा का ऊंट बलिया में किस करवट बैठेगा? कारण बलिया जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के वरिष्ठ नेता ही उम्मीदवार होने का दावा कर रहे हैं।