Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू 

-शिष्टाचार मुलाकात 

-बलिया के समग्र और सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तार से चर्चा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच बलिया के समग्र विकास की चर्चा विस्तार से हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे सदस्य विधान परिषद ने मुख्यमंत्री से बलिया के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। एमएलसी ने मुख्यमंत्री से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के चौमुखी विकास, बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में उन्हें आश्वत किया कि  बलिया का विकास उस स्तर तक निश्चित पहुंचेगा जिसका वह हकदार है। दोनों नेताओं के बीच पारिवारिक, राजनीतिक चर्चाएं भी हुई। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत ही स्नेह और आशीर्वाद हमें शुरू से प्राप्त होता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking