Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मुख्यमंत्री से मिल पूर्व विधायक संजय यादव ने की क्षेत्र सहित जिले की चर्चा

-सीएम से मुलाकात
-पूर्व विधायक संजय यादव की बातों को गंभीरता से सुना योगी जी ने, दिया सम्यक निर्देश भी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा


बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव (पूर्व विधायक) ने शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीष लिया। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री संग विधानसभा सिकंदरपुर और जिले को लेकर लंबी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बड़ी गंभीरता से सुना और सम्यक आश्वासन दिया।

 


जनपद के विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व विधायक संजय यादव ने मुख्यमंत्री का आशीष और मार्गदर्शन भी लिया। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से संगठन सरकार और मिशन 2027 को लेकर लंबी बातचीत की। पूर्व विधायक ने पंचायती राज चुनाव पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक संजय यादव को बड़ी गंभीरता से सुना और आशीर्वाद के साथ उचित दिशा-निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने संजय यादव को कई जिम्मेदारी भी सौंपी। क्षेत्र और जिले के सम्यक विकास संबंधी जो बातें पूर्व विधायक संजय यादव ने कही मुख्यमंत्री से सम्यक आश्वासन भी दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking