Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु एक माह का विशेष अभियान : सीएमओ

-बोले मुख्य चिकित्सा अधिकारी
-इस महाअभियान में सहभाग के लिए सबको किया आमंत्रित भी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में विश्व क्षय रोग दिवस से ही प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु एक माह के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त बातें बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीरज पांडेय ने कही है।

कहा कि सभी को यह अवगत है क्षय रोग एक बीमारी ही नहीं बल्कि किसी भी क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक प्रगति का दर्पण है। विश्व के क्षय रोगियों की कुल संख्या का एक चौथाई हिस्सा भारत में पाया जाता है। विश्व के क्षय रोगियों की संख्या का पांचवा भाग उत्तर प्रदेश में है। इस गम्भीर चुनौती को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2025 तक क्षयरोग को देश से पूर्णरूपेण समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु दृढसंकल्प है। इसके लिए आवश्यक है कि क्षय रोगियों के चिन्हांकन के पश्चात उनकी चिकित्सा नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्हें चिकित्सा की अवधि में उत्तम पोषण उपलब्ध करवाया जाए, जिससे वे पूर्ण रूप से उपचारित हो सकें। क्षय उन्मूलन के कार्य में प्रगति लाने की दिशा में राज्यपाल की प्रेरणा एवं आवाहन पर विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च से प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने हेतु एक माह के विषेश अभियान का प्रारम्भ किया गया है। उक्त के क्रम में अब तक 1359 क्षय रोगियों को गोद लिया गया है। सम्बन्धित क्षय रागियों को अपने स्रोतों से पौष्टिक आहार न्यूनतम 6 माह अथवा उपचार अवधि के पूर्ण होने तक (जो भी बाद में हो) प्रत्येक माह रोगी को उपलब्ध कराया जाएगा।

कहा गोद लेने वाले विभाग/महानुभावों में ब्लाक स्तरीय अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा 506 ,स्वास्थ्य विभाग द्वारा 283, स्वयं सेवी संस्थानों द्वारा 277, जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा 144, निजी चिकित्सकों द्वारा 60, जनपद के उद्यमियों द्वारा 59, निजी स्कूलों द्वारा 30 को गोद लिया गया है। अन्य महानुभावों से भी जनपद के क्षय रोगीयों को गोद लेने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित है। इस हेतु जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आनन्द कुमार एवं उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एके स्वर्णकार से सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking