Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश बलिया राज्य

क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी का तबादला, राजेश तिवारी को प्रभार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

रविशंकर पांडेय

बांसडीह (बलिया) :  पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने पुलिस विभाग में क्षेत्राधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें बांसडीह में तन्मयता के साथ काम करने वाली सीओ प्रीति त्रिपाठी को जिला मुख्यालय पर सिटी का चार्ज दिया गया है। वहीं सिकंदरपुर में क्षेत्राधिकारी रहे राजेश कुमार तिवारी ने बांसडीह का प्रभार मिला है।

राजेश तिवारी ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। नवागत क्षेत्राधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अवैध कार्यों पर नियंत्रण रखना ही प्राथमिकता है। गलत कार्यों में संलिप्तत किसी को भी पाया जायेगा तो बख्शा नहीं  जायेगा। नवागत सीओ 2007 बैच का पीपीएस हैं। जिले के बॉर्डर बैरिया तथा सिकंदरपुर में तैनाती रही। अब उन्हें बांसडीह में चार्ज मिला है। नवागत क्षेत्राधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे यही लोगों से अपेक्षा है। यदि कोई कानून हाथ में लेगा तो निश्चित ही उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking