Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कांग्रेस नेता जैनेंद्र पांडेय को सीएम आगमन पर पुलिस ने किया हाउस आरेस्ट 

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया) : कांग्रेस नेता जैनेन्द्र कुमार पांडेय को सीएम आगमन के दौर पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर के  उड़ने तक पुलिस उनके घर सागरपाली में उनके साथ ही रही। इस दौरान जैनेंद्र ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और नजरबंदी बता रहीं हैं भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में हार का डर उन्हें ज्यादा सता रहा है।

कहा अपनी उपलब्धियां और कार्य को बताने की जगह पर विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। भाजपा जो अत्यंत ही निंदनीय है निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर ठेकेदार और पूंजीपतियों को टिकट देकर राजनीति में गंदगी फैलाने का कार्य कर रही है। कार्यकताओं का हक मार कर चहेते पैसे लेकर टिकट बेचने का गन्दा काम किया है। भाजपा के बड़े नेता अपनी जेब के लोगों को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं यह जनता का चुनाव है कोई भाजपा के बड़े नेताओं के कलम से लिखे जाने वाला पैड नहीं, जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking