-खेजुरी पुलिस को सफलता
-सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर बहेरी बाजार से हुई गिरफ्तारी

शशिकांत ओझा
बलिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के क्रम में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को खेजुरी पुलिस के हाथ एक सफलता हाथ लगी।

प्रभारी निरीक्षक खेजुरी बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय को पंजीकृत मुअ0सं 136/2023 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों स्वयंवर कुमार गौतम (पति) पुत्र कन्हैयालाल राम, कन्हैयालाल राम (ससुर) पुत्र स्व0 रामवृक्ष राम व शीला देवी पत्नी कन्हैयालाल राम समस्त निवासीगण ग्राम मासूमपुर थाना खेजुरी गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय रवाना किया गया।