Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

दुल्हन की तरह सज कर दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन

-जनपद को नई रेल सुविधा

-सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी

-बनारस दिल्ली एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन बलिया से

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मुम्बई के लिए प्रतिदिन कमायनी एक्सप्रेस मिलने के चंद दिनों बाद ही जनपद को एक और नई रेल सुविधा दिल्ली के लिए मिली। बनारस दिल्ली एक्सप्रेस को बलिया तक विस्तार मिला। मंगलवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने  गाड़ी संo 12581 को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया। बलिया से शुभारंभ पर ट्रेन दुल्हन की तरह सज कर रवाना हुई।

उदघाटन समारोह में सांसद वीरेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में बनारस-नई दिल्ली-बनारस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को बलिया जिले मुख्यालय बलिया स्टेशन पर यात्रा विस्तार देने के लिए रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कहा की भारतीय रेल  यातायात का सबसे  सुलभ एवं किफायती साधन है जो सस्ता होने के कारण आम जनता के लिये बहुत उपयोगी है। बलिया क्षेत्र के निवासी लगातार बलिया से नई दिल्ली के लिए अतिरिक्त एक्सप्रेस ट्रेन की मांग  कर रहे थे। इसी तरह जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैंने केन्द्रीय  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कई बार पत्र लिखकर बनारस-नई दिल्ली -बनारस एक्सप्रेस को बलिया रेलवे स्टेशन तक यात्रा विस्तार करने का प्रस्ताव रखा  और यात्रियों की माँग एवं मेरे लगातार अथक  प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु बनारस-नई दिल्ली -बनारस  एक्सप्रेस को  बलिया  रेलवे स्टेशन तक यात्रा विस्तार मिल गया है। इससे बलिया जिले के यात्रियों विशेष कर व्यापारियों, कामगारों, किसानों एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को बहुत लाभ होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी से अनुरोध किया कि बलिया रेलवे स्टेशन से महानगरों से जोड़ने वाली ट्रेनों में एक बोगी किसान के लिए मोटे आनाज के निर्यात के लिए अवश्य लगाए। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को नसीहत देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि जिस प्रकार रेलवे हमे अपनी समर्पित सेवाएं प्रदान करता है हम भी उसके राजस्व अर्जन का पूरा ध्यान रखें और अपना उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। इसके पूर्व सभी का स्वागत करते हुए  मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि मैं बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव , वरिष्ठ मंडल  वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान ,सहायक मंडल इंजीनियर/बलिया श्री सुयश द्विवेदी सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक, स्टेशन के कर्मचारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थिति थी।  कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking