Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

ग्रामीणों को भनक तक नहीं दिल्ली में पर्दे के पीछे क्या गुल खिला रहे थे निशा-धनंजय

-पता नहीं किस बात पर हुआ प्रेमी प्रेमिका में विवाद, प्रेमिका को गवानी पड़ी जान

-बलिया जनपद के गड़वार गांव के एक ही मोहल्ले में अगल-बगल है दोनों का घर

-धोबी समाज से आता है प्रेमी धनंजय तो खरवार समाज से प्रेमिका निशा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  दिल्ली में युवती की हत्या ने बलिया जिले के गड़वार गांव के लोगों को एकदम भौचक्का कर रखा है। 40 वर्षीय युवक धनंजय कन्नौजिया और 20 वर्षीय निशा खरवार अगल-बगल घर के निवासियों को बीच कैसे संबंध विकसित हुआ भगवान की मालिक हैं।

गड़वार निवासी सरल कन्नौजिया के पुत्र धनंजय लगभग 40 वर्ष का है। उसके और तीन भाई हैं। धनंजय 20 वर्ष से दिल्ली रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। धनंजय की शादी भी लगभग 20 वर्ष पहले की है और उसको एक पुत्र और एक पुत्री भी है।  धनंजय के घर के बगल के ही ओमप्रकाश खरवार सपरिवार 15 वर्षों से दिल्ली रहकर ही नौकरी करते हैं। 20 वर्षीय उसकी पुत्री निशा और उसके एक और भाई बहन भी माता पिता के साथ ही रहते हैं। निशा स्नातक द्वितीय वर्ष की विद्यार्थी है। ग्रामीणों को इनके संबंध की भनक तक नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों ही अच्छे विचार के हैं। आपस में इस तरह की बात कैसे विकसित हुआ कुछ कहना मुश्किल है।

मृतक निशा के माता-पिता दोनों प्राइवेट जाब करते हैं। निशा ने शायद इसी बात का फायदा उठाया। धनंजय भी वर्ष में एकाध बार गड़वार आकर पत्नी और बच्चों को संतुष्ट कर जाता था। ग्रामीणों की माने तो धनंजय का निशा के साथ शुरू से संबंध रहा। पहले वह दिल्ली अगल बगल के कमरे में ही रहते थे। वर्तमान में वह लगभग 15 किमी की दूरी पर रहते हैं। घटना के दिन भी निशा अपने भाई से कह कर गई थी कि वह अपनी सहेली से मिलने जा रही है। उसका शव धनंजय के कमरे में मिला था।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking