उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के आवास झोपड़ी पर उपमुख्यमंत्री ने बिताया कुछ पल

-बलिया में डिप्टी सीएम

-महर्षि भृगु मुनि के मंदिर में भी गए और जिला अस्पताल को भी देखा

बलिया : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को बलिया में थे। अस्पताल उद्घाटन, महायज्ञ में हाजिरी के बाद उपमुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के बलिया आवास झोपड़ी पर भी समय बिताया। लोगों से मिले खाना भी वहीं खाया।

उपमुख्यमंत्री अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच बलिया स्थित महर्षि भृगु बाबा के मंदिर में भी दर्शन के लिए गए और जिला अस्पताल भी देखा। उसके पश्चात वे चंद्रशेखर नगर स्थित राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के आवास पहुंचे। आवास पर नेताओं से मिलने के बाद कार्यकर्ताओं से भी मिले। सबकी बातों को सुना। उपमुख्यमंत्री ने वहीं भोजन भी किया। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी झोपडी पर किया।