Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

स्वीप आईकॉन प्रतिमा उपाध्याय ‘पीहू’ ने विशिष्ट वर्ग को दिलाई शपथ

-लोकतंत्र के लिए

-राम जानकी मंदिर में पहुंच ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के सदस्यों को दिलाई शपथ

शशिकांत ओझा

बलिया : आने वाले लोकतंत्र का महापर्व नगरीय निकाय चुनाव में निष्पक्ष मतदान के लिए आयोग लोगों को जागरूक करने में जुटा है। रविवार को बलिया में यह देखने को मिला। स्वीप आईकॉन राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रतिमा उपाध्याय पीहू ने समाज के एक विशिष्ट वर्ग को मतदान निष्पक्ष रुप से करने की शपथ दिलायी। 

छोड़हर राम जानकी मंदिर में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस का आयोजन चल रहा था। वहां स्वीप आईकॉन पीहू उपाध्याय पहुंच गईं। संगठन ने उनका अभिवादन भी किया। पीहू ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाया। सभी को खड़ा कर दाहिना हाथ आगे उन्होंने बोलना शुरू किया। उपस्थित सभी लोगों ने शपथ को दुहराया।  शपथ इस प्रकार थी। हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरीमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार ने स्वीप आईकॉन का किया स्वागत

अपने निर्धारित कार्य बच्चों को पढाने के साथ लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहूति देने वाली स्वीप आईकॉन प्रतिमा उपाध्याय पीहू का स्वागत छोड़हर में ही वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत ओझा ने किया। शपथ के बाद मौके पर मौजूद शशिकांत ओझा ने पीहू को सम्मानित करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। कहा कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हुए पीहू ने शहर के विद्यालय प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली को कांवेंट स्कूलों से बेहतर कर समाज को बेहतर संदेश के साथ ही साथ लोकतंत्र के यज्ञ में भी अपनी आहूति दे रहीं हैं। निश्चित ही पीहू बधाई की पात्र हैं। जिले में राज्यपाल पुरस्कार पाकर उन्होंने जिले का नाम रौशन किया है निर्वाचन आयोग भी इन्हें और सम्मानित करे यह कामना है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking