अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मन की सफाई कर आत्मदीप जलाना ही है असली दीपावली : समता दीदी

-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की समता दीदी ने दिया संदेश

-कहा समाज के लिए होती है घर की सफाई, खुद के लिए हो मन की सफाई

शशिकांत ओझा

बलिया : दीपावली पर्व पर सभी मनुष्य अपने घर की सफाई करते हैं और दीपावली के दिन दीप जलाते हैं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की समता दीदी ने दीपावली पर एक अहम संदेश समाज को दिया है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया (जनपद बलिया) की उप प्रभारी ल रेवती शाखा की प्रभारी समता दीदी ने कहा कि जिस तरह इंसान घर की सफाई कर दीप जलाते हैं उसी तरह आज की आवश्यकता है कि इंसान अपने मन की गंदगी को साफ कर आत्मदीप जलाए। समता दीदी ने कहा कि आज इंसान के अंदर इतनी नकारात्मकता भरी है कि समाज का भला पूर्ण रूप से नहीं हो रहा है।

परम पिता परमेश्वर शिव की जगत संरचना में अगर इंसान के अंदर की नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी तो समाज का स्वत: ही भला और कल्याण होगा। समाज को दीपावली क संदेश देते हुए मन की गंदगी को साफ कर आत्मदीप जलाने की बात कही।