Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिला अस्पताल में आयुष विंग चिकित्सालय का लोकार्पण

-स्वास्थ्य की एक और सुविधा

-प्रभारी मंत्री, विधायक केतकी सिंह,  जिलाध्यक्ष भाजपा व जिलाधिकारी की मौजूदगी

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र जिला अस्पताल में बने आयुष विंग चिकित्सालय का लोकार्पण प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और भाजपा जिलाध्यक्ष संजत्र यादव ने गांधी जयंती के दिन ही किया। इस कार्यक्रम में बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने आयुष अर्थात आयुर्वेद, योगा, नेचुरोपैथी एवं होम्योपैथी की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य रूप से होम्योपैथी और आयुर्वेद का जिक्र किया और कहा कि होम्योपैथी के जनक डॉक्टर हेनीमैन है। यह 270 साल पुरानी इलाज की पद्धति है, जो बहुत ही कारगर है। कहा कि विश्व में आयुर्वेद का जनक धनवंतरी को माना जाता है। यह अथर्ववेद का एक उपवेद है, जिसमें सभी प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों का वर्णन किया गया। सुश्रुत को सर्जरी का जनक माना जाता है। योगा को विश्व स्तर के सभी देशों द्वारा अपनाया गया है। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि आयुष की चिकित्सा से रोगों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

इस प्रकार से रोगों के इलाज में समय जरूर लगता है लेकिन वह हमेशा के लिए खत्म भी हो जाता है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि किस प्रकार हम कोरोना से बचाव के लिए काली मिर्च, तुलसी,दालचीनी और गिलोय का काढ़ा बनाकर पीते थे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी होम्योपैथी और आयुर्वेद की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जिले में आयुष विंग चिकित्सालय का उद्घाटन आयुष राज्य मंत्री द्वारा किया गया है। इस चिकित्सालय के चालू हो जाने से जनपद के लोगों के लिए इलाज की सुविधा बढ़ जाएगी। मैं उम्मीद करता हूं कि इस चिकित्सालय से संबंधित डॉक्टर अपना काम अच्छे से करेंगे, जिससे आयुष विंग चिकित्सालय की सार्थकता सिद्ध हो सके। कार्यक्रम का संचालन मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक सुजीत कुमार यादव ने किया। 

Advertisement

7489697916 for Ad Booking