Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश खेल पूर्वांचल बलिया राज्य

जिले में पहली बार आयोजित हुआ पंजा कुश्ती प्रतियोगिता

-जिला पंजा कुश्ती संघ का आयोजन

-गड़वार के पास स्थित अपेक्स स्कूल बना पहले आयोजन का अखाड़ा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिला पंजा कुश्ती संघ के तत्वाधान में प्रथम जिला स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन रविवार को एपेक्स स्कूल  गडवार में हुआ। बालक बालिका, महिला पुरुष पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में विजेता होने का श्रेय  लक्ष्मी दीपाली राय प्रीति राय को मिला। इसके अलावा राजनंदनी, असकामनी,  अंजलि, अमित, रामकुमार पटेल, गुलशन, शुभम, सुशील, अंकित यादव, विवेक, अनीश सिंह, सूरज मिश्रा, दिव्यांशु, अवनीश यादव, आनंद पाठक ने विभिन्न वर्ग में मेडल प्राप्त किया। 

खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि रोहित सिंह यादव प्रतिनिधि विधायक संग्राम सिंह यादव फेफना  के हाथों हुआ। इनका स्वागत आयोजन समिति के पदाधिकारियो ने किया। आयोजन में पर्यवेक्षक के रूप में विक्रम पंजा कुस्ती संघ उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।निर्णायक की भूमिका राजू राय, मुर्शिद विपिन चौबे  आदि रहे। उपस्थित लोगों में जिला पंजा कुस्ती के राजू खान उपाध्यक्ष, राकेश सिंह, अरविन्द सिंह, अजित सिंह, नरेन्द्र प्रताप, शशि मोहन पाण्डेय आदि रहे। सचिव असलम वारसी ने सबका आभार प्रकट किया।

संचालन आयोजन सचिव एलबी रावत ने किया। अंत में कहा की जो खिलाड़ी मैडलिस्ट हुए है उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता अलीगढ़ में होने जा रही है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking