Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा का किया औचक निरीक्षण

-देखा अस्पताल का हाल

-गंदगी और अव्यवस्थित सामान देख डीएम ने जताई नाराजगी, दिया निर्देश

-अनुपस्थित एक दर्जन कर्मचारियों का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगने को कहा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई प्रकार के सामान अत्यन्त अव्यवस्थित स्थिति में मिलने और गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया की विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सहित सामानों को व्यवस्थित किया जाए। अनुपस्थित 12 कर्मचारियों का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश भी दिया।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा का जनरेटर भी खराब पाया गया। उपस्थिति भी कमजोर थी। एक दर्जन कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने कहा यह स्थिति बहुत ही खराब है। निरीक्षण के समय अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा का कक्ष बन्द था एवं वे अनुपस्थित थे, बाद में निरीक्षण के दौरान वे उपस्थित हुए। डीएम ने अनुपस्थित समस्त कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। कहा स्पष्टीकरण सन्तोषजनक पाये जाने की स्थिति में ही इनका वेतन आहरित किया जाय।

अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची में सुमन देवी चिकित्सा कर्मचारी, नीतू राय वार्ड आया, विजयंती देवी एएनएम, अजय कुमार सिंह एएनएम, अनिल कुमार सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक, पंकज कुमार राय फार्मासिस्ट, फिरोज अहमद फार्मासिस्ट, अजय कुमार भारती नेत्र परीक्षण अधिकारी, शैलेश कुमार सिंह चीफ फार्मासिस्ट, कुमुलता राय स्टाफ नर्स, डॉक्टर प्रियंका राय चिकित्साधिकारी एवं कुसुम देवी स्वास्थ्य निरीक्षक शामिल रहीं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking