Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा संग आइजीआरएस पोर्टल भी होगा प्राथमिकता : सौम्या अग्रवाल

-जिलाधिकारी ने संभाला पदभार

-दिया संदेश शासन की मंशानुरूप विभिन्न योजनाओं के जरिए पात्रों को लाभान्वित कराने के साथ उनकी हर परेशानी में खड़ा रहेगा जिला प्रशासन

बलिया : नवागत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को कोषागार में कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। सभी टेबलों पर जाकर लिपिकों से जरूरी जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

2008 बैच की आईएएस अफसर सौम्या अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बातचीत में कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की बेहतरी के अलावा आइजीआरएस पोर्टल पर आयी जनशिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हमारी प्राथमिकता में होगा। इसके अलावा शहर ने नाला निर्माण व बाढ़ की परियोजनाएं समय से पूर्ण कराने पर विशेष जोर रहेगा। हर अस्पताल पर दवाओं की उपलब्धता व आम जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा। बलियावासियों को जिलाधिकारी ने यह संदेश दिया कि शासन की मंशानुरूप विभिन्न योजनाओं के जरिए पात्रों को लाभान्वित कराने के साथ उनकी हर परेशानी में जिला प्रशासन हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी उनके कार्य से जुड़े दिशा-निर्देश दिया।

अदिति इंद्र विक्रम के दर्द को अब शायद भूल पाए जनता

बलिया के नवागत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पदभार ग्रहण के बाद जनपद के नागरिकों को जैसा संदेश दिया है लगता है बलिया के लोगों का कलेक्ट्रेट से स्नेह पुनः स्थापित होगा। बलिया में शासन ने इससे पहले अदिति सिंह और इंद्र विक्रम सिंह को यहां का जिलाधिकारी बनाया था। विडंबना रही दोनों अधिकारी पब्लिक से दूर रहे। अदिति सिंह पब्लिक से बिल्कुल दूर रहीं तो इंद्र विक्रम सिंह कलेक्ट्रेट या अन्य स्थानों पर आने वाली पब्लिक को प्राथमिक विद्यालय का बच्चा समझ पढाने लगते थे। उन तक पहुंचने वाली पब्लिक को अक्सर यह सुनना पड़ता था कि कलेक्टर से गप के लिए आए हो। सुनकर लोग हतोत्साहित हो जाते थे और उन्हें दुख होता था। सौम्या अग्रवाल के संदेश से लगा कि वो पब्लिक को भी सुनेंगी।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking