Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

इलाज के दौरान सड़क हादसे में घायल एक प्रधानाध्यापिका और एक सअ का निधन

-दुखद समाचार

-लखनऊ पीजीआई में चल रहा था इलाज, शुक्रवार को अंतिम सांस

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बेसिक शिक्षा विभाग के बहुमुखी प्रतिभा के हार से एक मोती गुरुवार को टूट कर गिर गया। प्रधानाध्यापिका के निधन की खबर से शिक्षा जगत में उदासी का आलम पसर गया। विभाग के हार सै क मोती बुधवार को भी टूटा था। बेसिक शिक्षा विभाग का लगातार दो दिन विशेष दुखद रहा।

शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय चकिया में बतौर प्रधानाध्यापिका तैनात प्रेमलता मौर्या उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल ढाला बहोरवा की निवासी थीं। उनके पति रमेश चंद वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी हैं। प्रधानाध्यापिका प्रेमलता मौर्या विगत दिनों सड़क हादसे में घायल हो गयीं थी। उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर प्रसारित होते ही मातम का दौर पसर गया।सभी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सहायक अध्यापक सुनीता यादव की भी मौत

बेसिक शिक्षा विभाग का एक चमकता सितारा सुनीता यादव का भी निधन सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हो गया। पकड़ी थाना क्षेत्र के भोजछपरा बाछापार निवासी सुनीता यादव शिक्षा क्षेत्र पंदह के बेलौना प्राथमिक विद्यालय पर बतौर सहायक अध्यापक तैनात थीं। मंगलवार की शाम वह अपने पति नंदकिशोर यादव के साथ बाइक पर सवार होकर बलिया से घर जा रही थी। अज्ञात वाहन के टक्कर से पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनीता को मऊ में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुनीता के निधन से भी विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। सभी ने सुनीता को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking