Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश प्रभारी बने डा. अभिषेक श्रीवास्तव

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी मिशन 2024 में पूरे मनोयोग से जुट गई है। पार्टी संगठन विस्तार का काम तेजी से कर रही है। इसी क्रम में पार्टी ने समाजवादी शिक्षक सभा में भी नई जिम्मेदारियों को सौंपा है। बलिया जिले के निवासी और आगरा में सेवारत समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डा. अभिषेक श्रीवास्तव को समाजवादी शिक्षक सभा (बेसिक शिक्षा) का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी सूचना के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुशंसा पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय ने कई तैनाती की है। मणेंद्र मिश्र को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रो. आफताब आलम को उच्च शिक्षा का प्रदेश प्रभारी व डा. अभिषेक श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सचिव) को बेसिक शिक्षा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। डा. अभिषेक श्रीवास्तव बलिया जनपद (भृगु आश्रम) के मूल निवासी हैं। डा. श्रीवास्तव को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी (शिक्षक सेवानिवृत्त) और जिला उपाध्यक्ष सुशील पांडेय “कान्हजी” (शिक्षक) ने डा. अभिषेक श्रीवास्तव को बधाई दी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking