Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हाथों सम्मानित हो डा. सिद्धार्थ मणि दुबे ने बढाया जिले का मान

-जिले की उपलब्धि

सम्मानित चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चिकित्सक हुए सम्मानित

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : एक टीवी चैनल के हेल्थ कांक्लेव कार्यक्रम में प्रदेश के कुछ चिकित्सकों को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सम्मानित किया। गया। बलिया जिला महिला अस्पताल स्थित प्रश्वोत्तर केंद्र पर तैनात वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. सिद्धार्थ मणि दुबे ने सम्मानित चिकित्सकों की श्रेणी में स्थान बना जिले का मान बढाया है।

ज्ञात हो कि डॉ दुबे को कोविड संक्रमण के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां जैसे रेल से आने वाले श्रमिकों की स्क्रीनिंग टीम का नोडल अधिकारी, कॉविड अस्पताल प्रबंधन टीम का सह नोडल अधिकारी, इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर का सह नोडल अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

महामारी के समय अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही एवं सीडीओ डॉ विपिन जैन द्वारा वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया था।

तत्पश्चात वर्ष 2021 और 2022 में भी कोविड निरोधी कार्यों में सराहनीय प्रयास के लिए तत्कालीन सीडीओ प्रवीण वर्मा द्वारा डॉ दुबे को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। डा. सिद्धार्थ मणि दुबे महिला अस्पताल में भी बच्चों के बेहतर इलाज के लिए जिले में प्रसिद्ध हैं। उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्मान मिलने से जनपद वासियों में भी प्रसन्नता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking