अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

फेफना विधानसभा में डा. सुषमा शेखर को मिलने लगा आंचल में खोईंछा भी

-बात सम्कीमान और वजन की
-अनवरत फेफना के लोगों से मिल रहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू
-राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी को मिल रहा महिलाओं का अथाह प्यार

शशिकांत ओझा

बलिया : राजनीति का ऊंट कब किधर किस करवट बैठ जाएगा यह तो विधाता के अलावा कोई नहीं जानता लोग बस कयास लगाते रहते हैं। क्षेत्र में नेताओं का काम और चहलकदमी भी उनके चुनाव वाले वेटिंग टिकट को कंफर्म करने में सहायक हो जाता है। मिशन विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र फेफना में भी इन दिनों गजब की स्थिति बनी है। भाजपा के लिए यह क्षेत्र है तो पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी का पर क्षेत्र में इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू डा सुषमा शेखर की चहलकदमी बड़ी चर्चा का विषय है। क्षेत्र के आधी आबादी के दिलों में तो डा सुषमा शेखर उतरती जा रहीं हैं। अब तो डा सुषमा शेखर को घरों में खोईंछा भी मिलने लगा है।


पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की धर्मपत्नी भाजपा नेता डा सुषमा शेखर विधानसभा क्षेत्र फेफना के गांवों में भ्रमण पर थीं। जनसंवाद कर लोगों की सुविधा दिक्कत जानना और जनसंपर्क कर लोगों के दुःख सुख में शामिल होना मकसद था। क्षेत्र के क ई गांवों में डा सुषमा शेखर को महिलाओं ने बहुत पसंद किया। एक परिवार से जब मिलने के बाद भाजपा नेता डा सुषमा शेखर निकलने लगी तो उस महिला ने जो किया वह घर की बेटी या बहू के जाते समय ही किया जाता है। महिला प्लेट में खोईंछा सामग्री लाई और डा सुषमा शेखर को दिया। डा सुषमा शेखर ने भी बड़े अदब से सिर पर साड़ी का पल्लू रखकर अपने आंचल में खोईंछा लिया और उस महिला का विधिवत पैर छूने के बाद घर से विदा हुईं। हिंदू संस्कृति में इस विधा की महत्ता को जानने और समझने वालों में इस बात की चर्चा शुरू है कि डा सुषमा शेखर तो क्षेत्र की महिलाओं के दिलों में स्थान बनाती जा रहीं हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व को भी डा. सुषमा शेखर के बाबत कुछ सोचना ही होगा।