
-समाज के लिए कार्य
-वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा. सुषमा शेखर ने सुनी लोगों की शिकायत, किया निस्तारण
-जम्मू में सनातन धर्म के ध्वज वाहक डा. अभिषेक उपाध्याय ने की शिष्टाचार मुलाकात
-नगर पंचायत चितबड़ागांव के पूर्व चेयरमैन पं. केशरी नंदन त्रिपाठी भी पहुंचे

शशिकांत ओझा
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बलिया आवास “झोपड़ी” रविवार की सुबह जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा सुषमा शेखर ने लोगों की समस्यायों को सुना और उनका निस्तारण भी किया। इसी दौरान जम्मू कश्मीर में सनातन धर्म के ध्वज वाहक डा. अभिषेक उपाध्याय भी आए और डा सुषमा शेखर से शिष्टाचार मुलाकात की। नगर पंचायत चितबड़ागांव के पूर्व चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी ने भी मुलाकात की।

नगर के चंद्रशेखर नगर में स्थित झोपड़ी में जनता दरबार का आयोजन हुआ। डा. सुषमा शेखर ने विधानसभा फेफना और अन्य क्षेत्रों से आए एक एक आदमी को बड़ी गहराई से सुना और उनका निस्तारण कराने का भरपूर प्रयास किया। अभी जनता दरबार कार्यक्रम चल ही रहा था कि जम्मू कश्मीर में सनातन धर्म के ध्वज वाहक डा. अभिषेक उपाध्याय झोपड़ी पर पहुंच गए। डा. सुषमा शेखर ने बड़े श्रद्धा भाव से डा.उपाध्याय का स्वागत अभिनंदन किया। दोनों की धर्म और सामाजिक परिवेश को लेकर चर्चा भी हुई। इसी क्रम में चितबड़ागांव नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी भी झोपड़ी पर पहुंचे। डा सुषमा शेखर ने केशरी नंदन त्रिपाठी का स्वागत किया। केशरी नंदन त्रिपाठी ने भी सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। उसके बाद डा सुषमा शेखर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना हो गईं।



