
-अर्पित की श्रद्धांजलि
-पं प्रमोद उपाध्याय की पत्नी और परिजनों से मिल जताई संवेदना, बंधाया ढांढस

शशिकांत ओझा
बलिया : दैनिक जागरण के पूर्व जिला प्रबंधक, वरिष्ठ पत्रकार पं प्रमोद उपाध्याय के चंद्रशेखर नगर आवास पर पहुंच वरिष्ठ भाजपा नेता डा सुषमा शेखर ने वरिष्ठ पत्रकार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलककात भी की। डा. सुषमा शेखर पं प्रमोद उपाध्याय की धर्मपत्नी कृष्णा उपाध्याय से मिलकर भी उनका दर्द बांटा और आत्मीयता से सांत्वाना देते हुए ढांढस बंधाया। परिजनों संग वरिष्ठ भाजपा नेता डा सुषमा शेखर ने अधिक समय बिताया।

वरिष्ठ पत्रकार पं प्रमोद उपाध्याय के निधन से श्राद्ध कर्म तक आउट आफ स्टेशन रहने के कारण डा सुषमा शेखर उनके घर नहीं पहुंच पाई थीं। सोशल मीडिया और दूरभाष पर तो उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की थी पर वह परिजनों से मिलना चाह रहीं थीं। बलिया पहुंचते ही डा सुषमा शेखर शुक्रवार को अपने आवास झोपड़ी से निकल पं प्रमोद उपाध्याय के आवास पर पहुंची। डा सुषमा शेखर ने पं प्रमोद उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।


पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डा सुषमा शेखर सीधे मकान के अंदर पहुंचीं और पं प्रमोद उपाध्याय की पत्नी कृष्णा उपाध्याय से लिपट गई। डा सुषमा शेखर ने कृष्णा उपाध्याय को समझा जरुर रहीं थीं पर उनकी आंखें खुद ढबढबा गईं। डा सुषमा शेखर ने सभी परिजनों से मिल संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ पत्रकार पं प्रमोद उपाध्याय की धर्मपत्नी कृष्णा उपाध्याय ने वरिष्ठ पत्रकार पं प्रमोद उपाध्याय के जीवन पर प्रकाशित स्मारिका भी डा सुषमा शेखर को अर्पित किया। पं प्रमोद उपाध्याय के अनुज वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय बबुआ जी ने डा सुषमा शेखर का आभार जताया तथा उनको उनके आवास तक छोड़ा।






