Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता का भाई शंकर गंगा में डुबा, मौत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव के गंगा घाट पर शुक्रवार को नहाते समय एक युवक की गहरे पानी में डुबने से मौत हो गई। मृतक जनपद के पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता का अनुज है। शंकृ के निधन से उसके परिवार, गांव सहित जिले के मीडिया कर्मियों में गहरा शोक है।

जानकारी के अनुसार जेपी नगर (गड़वार रोड) निवासी शंकर गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता सुबह लगभग पांच बजे माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने गया हुआ था। स्नान करते समय वह डूब गया। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस भी गंगा घाट पर पहुंच गये। काफी खोजबीन के बाद शंकर का शव निकाला गया। शव मिकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शंकर पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता का छोटा भाई है। उनके निधन से मित्रों, शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking