Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

असंतुलित होकर धान कुटाई मशीन की ट्राली पलटी, दबने से एक की मौत

शशिकांत ओझा

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। धान कुटाई वाली ट्राली के अंसतुलित होकर पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक खड़सरा ग्राम में राधेकिशन सिंह “गांधी” (65) पुत्र राम अनुराग सिंह  ने अपना धान कुटवाने के लिए धान कुटाई मशीन मंगवाई थी। चालक धान कुटाई मशीन को व्यस्थित और उचित स्थान पर खड़ा करने का प्रयास कर रहा था कि ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में स्वयं मशीन को बुलाने वाले राधेकिशन सिंह दब गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले आया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking