
-दुखद सूचना
-वर्तमान समय में उनकी बहू सरिता सिंह के हाथ में चेयरमैन पद की कमान
-पति स्व. बद्रीनाथ सिंह भी रहे हैं चेयरमैन, पुत्र नीरज सिंह गुड्डू हैं सपा के वरिष्ठ नेता

शशिकांत ओझा
बलिया : नगर पंचायत सहतवार की चेयरमैन सरिता सिंह की सखसू मां और स्वयं नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन स्वर्णप्रभा सिंह का निधन बुधवार को हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं।

पूर्व चेयर स्वर्ण प्रभा सिंह वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू की माता और पूर्व.चेयरमैन स्व. बद्रीनाथ सिंह की पत्नी हैं। स्वर्ण प्रभा सिंह के निधन की सूचना पर नगर पंचायत सहतवार में ही नहीं पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके आवास पर पहुंच संवेदना व्यक्त करने का तांता लग गया।

पूर्व चेयरमैन के परिवार का नगर पंचायत चेयरमैन पद की जिम्मेदारी लगभग तीन दशक से है। नीरज सिंह गुड्डू ही यहां लंबे समय से चेयरमैन प्रतिनिधि हैं। चेयरमैन पिता के निधन के बाद नीरज सिंह ने पहले अपनी माता जी (स्वर्ण प्रभा सिंह) को कुर्सी पर बैठाया। अब उनकी पत्नी (सरिता सिंह) कुर्सी संभाल रही हैं। पूर्व चेयरमैन के निधन पर शोक की लहर पूरे टाउन एरिया में फैली है।
