Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व चेयरमैन स्व. स्वर्ण प्रभा सिंह को श्रद्धांजलि देने का अनवरत दौर जारी

-सहतवार आवास पर

-पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने दी श्रद्धांजलि

-विधायक केतकी सिंह, एमएलसी पुत्र उत्कर्ष सिंह बिट्टू ने भी किया नमन

-वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू कर रहे सभी आगंतुकों की आगवानी

भीम सिंह

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

सहतवार (बलिया) : नगर पंचायत सहतवार की चेयरमैन सरिता सिंह की सासू मां पूर्व चेयरमैन स्वर्ण प्रभा सिंह ने निधन पर उनके आवास पर पहुंच लोगों के श्र्द्धांजलि देने का दौर अनवरत जारी है। 

शनिवार को पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विधायक केतकी सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, एमएलसी पुत्र उत्कर्ष सिंह, सपा उपाध्यक्ष अनिल राय, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह सहित तमाम लोग श्रद्धांजलि देने उनके सहतवार आवास पहुंचे।

आवास के बरामदे में लगे चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने पूर्व चेयरमैन को नमन किया। पूर्व चेयरमैन के पुत्र वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने सभी आंगतुकों की आगवानी की।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking