Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को बलिया में

-मृतक व्यवसायी नंदलाल गुप्ता और दिवंगत मनन दुबे के परिजनों से मिलेंगे

-समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं ने बैठक कर किया आगमन की तैयारी 

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन नौ फरवरी को जनपद में हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से टीडी कालेज के मैदान में उतरेंगे। और दिवंगत मनन दुबे और मृतक व्यवसायी नंदलाल गुप्ता के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगमन तैयारी की बैठक कर रणनीति बनाई। जिम्मेदार लोगों को अलग अलग स्थानों स्व.नन्दलाल गुप्ता का आवास एवं स्व. मनन दूबे का आवास पर जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष को जाना है की जिम्मेदारी सौंपी गई। समस्त वरिष्ठ नेतागण एक टीडी कॉलेज के मैदान में भी पहुंचे जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर उतरना है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी, अंबिका चौधरी, नारद राय, विधायक संग्राम सिंह यादव, सनातन पाण्डेय, जयप्रकाश अंचल, राजमंगल यादव, सुशील पाण्डेय”कान्हजी” आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking