उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रतिष्ठा बचाने के लिए अखिलेश यादव ने वादा तोड़ डिंपल को बनाया उम्मीदवार : संजय

संजय यादव, पूर्व विधायक

-मैनपुरी उपचुनाव

-भाजपा के पूर्व विधायक ने किया दावा, आजमगढ़ रामपुर जैसे ही आएगा परिणाम

शशिकांत ओझा

बलिया : भाजपा के वरिष्ठ नेता सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय यादव ने मैनपुरी उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिष्ठा बचाने के लिए अपना वादा तोड़ डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है पर परिणाम आजमगढ़ रापुर जैसे ही आने वाला है।

पूर्व विधायक ने कहा अखिलेश यादव ने पहले वादा किया था कि डिंपल यादव भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी। मैनपुरी सीट भी हाथ से नहीं चली जाए इसलिए उन्होंने अपना वादा तोड़ डिंपल यादव को उम्मीदवार बना मैदान में उतार दिया। कहा कि जनता ने पिछले चुनाव में मुलायम सिंह यादव का सम्मान करते हुए उन्हें अपना नेता चुना था। अब वे भगवान के पास चले गए हैं। हम भी कामना करते हैं कि भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। बात उपचुनाव की करें तो भारतीय जनता पार्टी जितनी ईमानदारी से चुनाव लड़ रही है परिणाम निश्चित तौर पर आजमगढ़ और रामपुर जैसा ही आने वाला है। सपा पहले भी कहती थी आजमगढ़ और रामपुर सपा ही रहेगी। परिणाम सबके सामने आया। मैनपुरी का भी परिणाम भाजपा के ही पक्ष में आएगा भले सपा ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।