Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लोक संवाद : ग्रामसभा और लोकसभा के बीच हुआ सीधा संवाद 

-विकासखंड गड़वार के कार्यालय में

-जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा की हुई शुरुआत

-मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त हुए शामिल

-जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने भी  किया प्रतिभाग

शशिकांत ओझा

बलिया : जनपद में विकासखंड गड़वार के कार्यालय में …वार को ग्रामसभा और लोकसभा का सीधा संवाद लोक संवाद कार्यक्रम में हुआ। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रधानों की जिज्ञासा को इसी दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा की जंपद में शुरुआत हुई। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभग किया।

सरकार (केन्द्र+राज्य) की विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए एवं आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत विकासखंड गड़वार से की गई। इस लोक संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के तौर पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस कार्यक्रम में विकासखंड गड़वार के ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पंचायतों के सदस्य और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्य शामिल थे। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कार्यक्रम  शको संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में विकसित भारत की संकल्प यात्रा की शुरुआत यहां से हुई है। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करना है।

इसी परिकल्पना के माध्यम से यह भारत के प्रारंभिक लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के लोग ही लोकतंत्र में पहली पीढ़ी लोग हैं। इनके बिना लोकसभा भी ताकतवर नहीं हो सकतीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यही संवाद दुनिया के सामने रखते हैं। इसीलिए इस कार्यक्रम का नाम  लोक संवाद कार्यक्रम- ‘ग्राम सभा से लोकसभा तक’ रखा गया है। लोक संवाद का यह कार्यक्रम जनपद के 940 ग्राम पंचायतों में 26 जनवरी 2024 तक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चलता रहेगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती हर बार कुछ नया करती है और हमारा इतिहास रहा है कि कुछ चीज हम ऐसी शुरू करते हैं जो पूरे देश के लिए नजीर बनती है। आजादी की लड़ाई में भी बलिया ने 1942 में ही आजादी की अलख जगा दी थी और सबसे पहले आजाद हो गया था। इसी तरीके का यह क्रांतिकारी कदम सांसद जी के प्रयासों से शुरू हुआ है। यह प्रधानमंत्री की परिकल्पना से जोड़ते हुए लोक संवाद कार्यक्रम रखा गया है। इसमें ग्राम पंचायत के सदस्यों और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जो चुनाव के बाद लगभग उपेक्षित हो जातें हैं, उनको इस कार्यक्रम से जोड़ते हुए सांसद के प्रयासों से ग्राम सभा से लोकसभा तक की सीढ़ी बनाने की परिकल्पना की गई है।

उन्होंने सांसद के इस पुनीत कार्य के लिए उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्र वंचित लोगों को जागरूक कर लाभान्वित करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने वहां उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, कृषि उपनिदेशक मनीष कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख अतुल सिंह, देवनारायण सिंह पुना सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

महिलाओं को वितरित किया गया प्रमाण पत्र

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सांसद, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना, महिला स्वयं सहायता समूह की लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking