Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया

द होराइजन स्कूल ने 12वीं के छात्रों को सफलता की अपेक्षा संग किया विदा

-विदाई समारोह
-विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने सभी को दी सफलता की शुभकामनाएं

बृजेश दुबे
गड़वार (बलिया) : द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया ने 17 अप्रैल रविवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की अपेक्षा संग विदा किया। इसके लिए मनोयोग से फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर भैया लोगों के लिए पार्टी रखा और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किया। विदाई समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य एस सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की यह विदाई समारोह नहीं है। है यह विदाई आपको एक ऊँची उड़ान के लिए किया गया है आप जाये और अपने जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित कर अपने लक्ष्य को हासिल करने के दिन रात एक कर दे।

जब तक आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति न कर ले। यह विदाई नहीं है यह विदाई आपकी जीवन में नई शुरुआत करने की विदाई है। वहीं सीनियर शिक्षक जीतेन्द्र नाथ मिश्रा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा की आप जाये और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक ऐसा प्लान कीजिये जो विद्यार्थी जीवन के साथ साथ एक अच्छे समाजिक आदमी बन सके। इसी कार्यक्रम में मिस्टर होराइजन प्रदीप नारायण गुप्ता तथा मिस होराइजन अंकिता को चुना गया।

विद्यालय की प्रशासिका अलका शर्मा ने सभी बालक बालिकाओं को तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह जी ने सभी बालक-बालिकाओं को इस विदाई समारोह में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के सभी शिक्षक आयोजन में उपस्थित रहे। संचालन 11वीं कक्षा के लोकेन्द्र प्रताप सिंह, ऋचा सिंह और गौरी गुप्ता ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking