Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

दीपशिखा सिंह बांसडीह की नई एसडीएम, सीमा पांडेय सेंटिंग में

-उपजिलाधिकारी स्थानांतरित
-बांसडीह की नई उपजिलाधिकारी ने शनिवार को ग्रहण किया अपना कार्यभार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार जनपद में एसडीएम पद पर तैनात अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। जिसमें शनिवार को रसड़ा की उपजिलाधिकारी रही दीपशिखा सिंह को बांसडीह और बांसडीह से सीमा पांडेय को सिंंकंदरपुर में एसडीएम न्यायिक के पद पर भेजदिया गया है। दीपशिखा सिंह ने बांसडीह तहसील आकर शनिवार को चार्जभार ग्रहण कर लिया है।

बता दे कि पीसीएस की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा कर मऊ के रतनपुरा की दीपशिखा सिंह बांसडीह की तीसरी महिला एसडिएम बनी हैं। मऊ जिले के रतरनपुरा क्षेत्र के भुङसुरी ग्राम पंचायत निवासी दीपशिखा सिंह पीसीएस बनने से पहले पीजी कॉलेज गाजीपुर में भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रही थी। उन्होंने 56 वां रैंक प्राप्त कर उपजिलाधिकारी के पद पर कब्जा जमाया था। दीपशिखा सिंह के पिता ओमप्रकाश सिंह स्नातकोत्तर विद्यालय बस्ती में अर्थशास्त्र  के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

जिले में बदले पांच उपजिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने जिले के पांच उप जिलाधिकारियों का तहसील परिवर्तित किया है। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सिकंदरपुर सर्वेश यादव को रसड़ा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी रसड़ा दीप शिखा सिंह को बांसडीह भेजा गया है।
उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बासंडीह राहुल कुमार यादव को बैरिया का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि बांसडीह एसडीएम सीमा पांडेय को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सिकदरपुर बनाया गया है। वहीं बैरिया के उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बांसडीह बनाया गया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking