Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह ने मनाई गांधी शास्त्री जयंती

शशिकांत ओझा

बरिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद में बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित हुए। इन्हीं आयोजनों के क्रम में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह ने भव्यतापूर्वक महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री को याद किया।

गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर अवलेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया। उसके बाद शहीद पार्क चौक पहुंच महात्मा गांधी और शास्त्री पार्क चौक पहुंच लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया करते हुए नमन किया। इसके बाद अवलेश सिंह ने गांधी आश्रम जाकर चरखा भी चलाया।

अलग-अलग लोगों से मुलाकात कर गांधी जी के विचार और सिद्धांतों को अमलीजामा पहनाने पर विमर्श किया। बच्चों में मिठाई भी बांटी। जनपद में आयोजित गांधी जयंती के सभी कार्यक्रम में अवलेश सिंह का यह कार्यक्रम सबसे हटके कुछ यूनिक ही दिखा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking