Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रभारी मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया राष्ट्रपिता को नमन

-गांधी शास्त्री जयंती

-आयोजित भव्य समारोह में सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

शशिकांत ओझा

बलिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर के चौक (शहीद चौक)  में जिले के प्रभारी मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष और नोडल अधिकारी ने गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमक न किया और सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव और जिले के लिए नामित नोडल बलकार सिंह व जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शहीद चौक स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और वहां आयोजित सभा को संबोधित भी किया। प्रभारी मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़ा ही सुखद संयोग है कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है। इस देश में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आज मिसाल के तौर पर काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने जिस दिन स्वच्छता के लिए वाराणसी में फावड़ा चलाया था, तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि भविष्य में स्वच्छता के क्षेत्र में लोगों के अंदर इतनी जागरूकता आएगी। आज गांव के गरीब लोगों का अपना शौचालय हैं। गांवों में भी साफ सफाई अब दिखती है। स्वच्छता के क्षेत्र में बापू हम लोगों के लिए  आइकन हैं। उन्होंने विश्व के नेताओं में मार्टिन लूथर, नेल्सन मंडेला और बराक ओबामा का जिक्र किया, जो गांधी जी को अपना आदर्श मानते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के विचारों को सबके सम्मुख रखा और उनका अनुसरण करने की गुजारिश की।

जिले के लिए नामित मॉडल अधिकारी बलकार सिंह ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि गांधी जी के विचार उस समय जितने प्रासंगिक थे, उतने वे आज भी हैं। गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। आज अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को शत-शत नमन करते हुए कहा कि जब हम सफाई करेंगे, तभी उसके महत्व को समझ पाएंगे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता और समाजसेवी शिवकुमार कौशिकेय ने भी महात्मा गांधी और शास्त्री जी पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी ने किया।

सफाई कर्मियों को किया सम्मानित, पंचायत सचिवों को वितरित किया लैपटॉप

प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका के पांच और पंचायती राज विभाग के पांच सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर पालिका के सफाई कर्मियों का नाम निम्न है- दिनेश रावत, अंशु कुमार रावत, राम जी, राजेश और अवध बिहारी। पंचायती राज के सफाई कर्मियों में जलालुद्दीन धर्मेंद्र कुमार दिनेश कुमार दिनेश ठाकुर और परशुराम सिंह है। लैपटॉप अपने वाले पांच सचिवों के नाम हैं- मृगेंद्र कुमार सिंह, अंशुमान सिंह, मुकेश सिंह, पवन यादव और प्रवीण कुमार गुप्ता।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking