Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

घर से नाराज़ युवक ने लगाई पुल से गंगा में छलांग

बलिया : शहर से सटे शिवरामपुर घाट पर बने जनेश्वर मिश्र सेतु से एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 

दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी सुधीर राम (20) का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। इसके बाद वह साइकिल से जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंचा और पुल से नदी में कूद गया। पीछे से पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों के साथ ही दुबहड़ पुलिस पहुंच गयी। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद नाव से खोजबीन की, लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका। युवक के परिजन परेशान हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking