Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राज्य

गणतंत्र दिवस का यह आयोजन भी होगा पूरी भव्यता और सम्मान के साथ

-जिलाधिकारी ने किया समय सारिणी जारी

-प्रातः सात बजे से शाम तीन बजे तक होंगे विविध आयोजन, बांटी जिम्मेदारी भी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय जीवन की अत्यंत पुनीत तिथि है, जिसे हम भारतीय गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष भी यह आयोजन अपने सम्मान के साथ पूरी भव्यता से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इस कार्यक्रम की समय सारिणी जारी करते हुए आयोजन की जिम्मेदारी भी जनपदस्तरीय अधिकारियों में बांट दी है। आयोजन सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा।

जिलाधिकारी के अनुसार प्रातः 07 बजे क्रास कंन्द्री रेस साइकिल रेस लड़कों के लिए एवं 2.5 कि०मी० क्रास कन्ट्री रेस लड़कियों के लिए होगी। प्रतियोगिता मैं रेस स्टेडियम से टकरसन काशीराम पाकेट के बोर्ड तक जायेगी और पुनः वापस आकर वीर लोरिक स्टेडियम में समाप्त होगी। प्रातः 08:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठतम अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। प्रातः 09:30 बजे पुलिस परेड मैदान में पुलिस अधीक्षक की देख-रेख में परेड की सलामी शासनादेश में वर्णित व्यवस्थानुरूप ली जायेगी।

परेड में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सैन्य विधवाओं अभिभावकों को भी ससम्मान आमंत्रित किया जाए। प्रातः 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में झण्डा अभिवादन तथा इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय एकताअखण्डता, धर्म निरपेक्षता व साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाए। तदोपरान्त सम्बन्धित प्रधानाचार्योों द्वारा गणतंत्र दिवस की महता विषय पर निबन्ध प्रतियोगिताएं एवं बच्चों के खेल-कूद का आयोजन किया जाएगा।

प्रातः 11:30 बजे जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं दूध का निःशुल्क वितरण जिलाधिकारी द्वारा ही किया जायेगा। दोपहर 01:30 बजे फुटबाल प्रतियोगिता स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। अपरान्ह 02 बजे वार्ड नं0 1 मुहल्ला जगदीशपुर (हरिजन बस्ती) में सफाई का विशेष कार्यक्रम होगा। साथ ही नगर के सभी मलिन बस्तियों में व्यापक साफ-सफाई व महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं धुलाई करा लिया जाय। अपरान्ह 02 बजे विभागीय  रुट मार्च पोस्टर बैनर और झांकी के साथ होगा। अपरान्ह 03 बजे सार्वजनिक सभा टाउन हाल में होगी जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक होंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking