Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

नारायण स्मृति सम्मान समारोह में गरीबों का सम्मान

बलिया : गौतम जन कल्याण शिक्षा निकेतन के तत्वावधान में एक बार पुनः गरीब जनों को सम्मानित किया गया। स्व. बृजेन्द्र नारायण सिंह एवं स्व० गजेन्द्र नारायण सिंह की स्मृति में प्रति माह किए जाने वाले ‘नारायण सम्मान’ का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में वीरपुरा एवं आस-पास के गांवों में आर्थिक व सामाजिक रूप से अति पिछडे़ लोगों को सहायता राशि प्रदान की गई।

आयोजन में उक्त अवसर पर द होराइजन स्कूल गड़वार के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, राहुल सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं इस सम्मान से प्रमिला, सरस्वती, चन्द्रिका डोम, घनश्याम बारी आरती गुप्ता, फिरोज हासमी, कंचन शर्मा, झुरी डोम, रामाबाई चौहान, कोशिली देवी, सरस्वती देवी, जानकी देवी, रमावती देवी, सुर्यवली गोंड, नकछेदी वर्मा, भरत बारी, लैला खातुन, हरीशंकर खरवार, लीलावती देवी, जितेन्द्र गोण, संगीता लाभान्वित दुर्गा, भरत बारी, लैला खाहरीश व दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking