

शशिकांत ओझा
बलिया : पुरातन काल में जब महिलाएं जुड़वा बच्चों को जन्म दिया करती थी तब घर नहीं बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल होता था। ठीक उसी तरह का माहौल एक बार तब देखने को मिला जब एक किसान के घर उसकी एक गाय ने जुड़वा बछियों को जन्म दिया। गाय और दोनों नवजात बछियां स्वस्थ हैं।


विकासखंड हनुमानगंज के ग्राम पंचायत कपूरी में किसान शुभ नारायण ओझा (सेवानिवृत्त जवान) के पशुपालक किसान पुत्र पवन ओझा पांच दिन पहले कहीं से एक गए भारी रकम में खरीद कर लाए। गाय को शीघ्र ही प्रसव होना था। शुक्रवार को किसान पवन ओझा की गाय ने एक एक कर दो बछड़ों को जन्म दिया। जब किसानों ने देखा तो दोनों बछियां थी। दोनों बछियों को देख किसान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसान ने भगवान को धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि भगवान ने हमारी सुन ली और जितने रुपए की गाय हम खरीद के लाए थे उससे अधिक की दोनों बछियों को पाल कर बेच देंगे। दो बछियों के जन्म को सुन गांव वाले देखने पहुंच रहे हैं। गाय और दोनों बछियां स्वस्थ हैं।