Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

-गायत्री परिवार

-गायत्री शक्तिपीठ परिसर से निकल नगर भ्रमण के पश्चात पुनः यात्रा पहुंची परिसर

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए नववर्ष के प्रथम दिन बुधवार को भव्य  मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मंगल गीतों व गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।  कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर नारी समेत बच्चों ने श्रद्धापूर्वक सहभाग किया। 

कलश यात्रा का नगर में श्रद्धालुओं ने  जगह जगह कलशयात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह कार्यक्रम स्थल से पूर्वाह्न 11 बजे चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, लोहापट्टी से चौक, बालेश्वर मंदिर, नया चौक व चित्रगुप्त मंदिर होते हुए भृगु मंदिर में पहुंची। जहां शांतिकुंज हरिद्वार की टोली ने वैदिक मंत्रो के साथ सभी कलश में जल भरवाया। इसके बाद स्टेशन रोड व चौक रोड होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पर पहुंची। आरती, शांतिपाठ व प्रसाद वितरण के साथ कलश यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुया। कलशयात्रा में गायत्री माता की आकर्षक व मनोहारी झांकी सजाई गई थी। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि प्रतिदिन सुबह सात बजे से यज्ञ, शाम को पांच बजे से संगीत प्रवचन होगा। आयोजन एक से चार जनवरी तक चलेगा। शुक्रवार को भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking