Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के लिए शुरू हुआ लोगों को निमंत्रित करने का कार्य

-गायत्री शक्तिपीठ परिवार

-एक जनवरी से चार जनवरी तक होना है 108 कुंडीय महायज्ञ और संस्कार महोत्सव

-गायत्री परिवार की साधक बहनें नगर में अक्षत पुष्प बांट कर रहीं श्रद्धालु जनों को आमंत्रित

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव, 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव में श्रद्धालु जनों को आमंत्रित करने का सिलसिला साधक बहनों ने प्रारंभ किया है। बलिया नगर में घर घर भ्रमण कर साधक लोगों को अक्षत पुष्प दे आयोजन के लिए आमंत्रित कर रही हैं।

नववर्ष 2025 के प्रथम दिन एक जनवरी से प्रारंभ होकर चार जनवरी तक चलने वाले विराट धार्मिक आयोजन में लाखों भक्त श्रद्धालुओं के सहभाग की संभावना है। गायत्री शक्तिपीठ परिसर को शांतिकुंज हरिद्वार की तर्ज पर सजाया जा रहा है। गायत्री माता की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन भी होता है। यज्ञ का संपूर्ण कार्य शांतिकुंज के विद्वतजनों के नेतृत्व में होता है। इस दौरान विराट संस्कार आयोजन भी होता है। महायज्ञ के लिए निकलने वाली कलश यात्रा न सिर्फ पूर्वांचल बल्कि पूरे प्रदेश में अपना एक अलग स्थान रखती है। नववर्ष के प्रथम दिन होने वाले आयोजन की दिव्य और भव्य तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। अक्षत पुष्प बांट लोगों को न्योता देने की शुरुआत हो चुकी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking