

-गायत्री परिवार बलिया
-महायज्ञ के तीसरे दिन शाम को भव्य दीपोत्सव में हुए शामिल
-हजारों दीपकों की रोशनी से जगमग हुआ गायत्री शक्तिपीठ



शशिकांत ओझा
बलिया : गायत्री शक्तिपीठ परिसर की रोशनी शुक्रवार की शाम बहुत ही प्यारी रही। 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन शाम को आयोजित दीपोत्सव का अलौलिक क्षण देखने योग्य रहा। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी वेद माता गायत्री के दरबार में हाजिरी लगाई।
गायत्री माता प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में नववर्ष के प्रथम दिन से ही गायत्री शक्तिपीठ में आस्था और श्रद्धा की उमड़ी सरिता में हजारों श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। महायज्ञ के तीसरे दिन शक्तिपीठ परिसर में दीपोत्सव का आयोजन गायत्री साधकों ने किया। शाम होते ही जैसे हजारों की संख्या में दीप जले गायत्री शक्तिपीठ अलौकिक हो गया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भी पहुंचे। शक्तिपीठ प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे ने राज्यसभा सांसद की आगवानी की। सांसद ने माता गायत्री की पूजा अर्चना करते हुए श्रीराम शर्मा आचार्य और माता जी को भी नमन किया। शनिवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति आयोजित है।