

-आंदोलन के मूड में व्यापारी
-दबंगों ने रेडिमेड व्यापारी की दुकान में घुस मारपीट कर किया था घायल
-चार पर है मुकदमा, एक है गिरफ्तार, बाकी तीन की गिरफ्तारी की है मांग
सिकंदरपुर (बलिया) : जहां योगी सरकार दबंगों व बदमाशों पर नकेल लगाने का प्रयास कर रही तो वहीं दबंग अपनी दबंगई से बाज नहीं आ रहे हैं। बलिया जिले के नगर पंचायत सिकंदरपुर में इसी तरह का एक मामला प्रकाश में आया है। दबंगों ने रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार को दुकान में घुस मारपीट कर घायल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर रूप अख्तियार करने लगा है। व्यापारी अब आंदोलन और बंदी करने के मूड में हैं।



मामले में व्यापारियों का आक्रोश नजर आया तो पुलिस भी तत्काल एक्शन में आयी। तहरीर पर चार अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। एक अभियुक्त गिरफ्तार भी है। व्यापारियों में इससे राहत नहीं है। व्यपारियो ने आक्रोश जताते हुये प्रशासन से जल्द सभी अभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन मांगा है और कहा है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नही होती है तो व्यापारी आंदोलन व बंदी आदि करने पर मजबूर होंगे।

