Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

110 लीटर अवैध देशी शराब सहित 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान में रेवती पुलिस को बुधवार के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 25 हजार के ईनामिया अभियुक्त को 110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थाना रेवती प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह व उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त मय फोर्स द्वारा पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रूपये के ईनामिया अभियुक्त पुनपुन पासवान पुत्र स्व0 रामचन्द्र पासवान निवासी ग्राम भाखर (कोलेन पाण्डेय का टोला) थाना रेवती को  ग्राम भाखर (कोलेन पाण्डेय का टोला) से 06 जरिकेन में कुल 110 लीटर कच्ची नाजायज अपमिश्रित शराब व एक झोले में नौसादर, फिटकिरी, यूरिया व नमक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रेवती पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking