Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नेशनल स्कूल गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता हनी सोनी का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

शशिकांत ओझा

बलिया : नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतने वाले सबनीम स्कूल के हनी सोनी का बलिया स्टेशन पर भव्य अभिनंदन कराटे परिवार के लोगों द्वारा किया गया।

नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 16 दिसम्बर से लेकर 19 दिसम्बर 2023 आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु  वर्ग तथा 54 किलो भार वर्ग में  उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे बलिया जिले के हनी सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अब तक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं में एकल प्रतियोगिता पहला स्वर्ण पदक है।

बलिया नहीं उत्तर प्रदेश के इस खिलाडी का जिले में आगमन पर पूरे जनपद के खेल प्रेमियों के द्वारा रेलवे स्टेशन पर फूलों तथा मिठाइयों से शानदार स्वागत और अभिनंदन किया। इनके एलबी रावत टीम के साथ गए कमल यादव तथा परिवार के समस्त सदस्यों के साथ-साथ पूरे जनपद में हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव  दिनेश प्रसाद, मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक कृष्णानंद, रामदाहीन सिंह इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश प्रसाद तथा नवीन कुमार गुप्ता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकाली के शारीरिक शिक्षक धर्मवीर यादव, कृष्णमोहन यादव, वारिश अली, मनोज सोनी, विपिन सोनी, करण सिंह, आदर्श तिवारी आदि उपस्थित रहे और खिलाड़ी छात्र को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking