Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

श्री माधव ब्रह्मबाबा के शिष्यों ने श्री गुरु पूजन कर मनाया नववर्ष का त्योहार

-श्री गुरू पूजन समारोह

-विकासखंड सोहांव के ग्राम पंचायत वसुदेवा में हुआ दिव्य आयोजन

-हजारों भक्तों ने गुरु भरत जी उपाध्याय का लिया पुनीत आशीर्वाद

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नववर्ष 2024 का स्वागत लोगों ने सोमवार को अपने अपने हिसाब से मनाया। श्री माधव ब्रह्म बाबा के भक्तोँ ने इस उत्सव को अलग सराहनीय अंदाज में किया। सभी ने विकासखंड सोहांव के ग्राम पंचायत वसुदेवा में श्री गुरू पूजन कर किया। शिष्यों को गुरु भरत जी उपाध्याय ने अपना पुनीत आशीर्वाद और एक संकल्प भी दिलाया।

ग्राम पंचायत वसुदेवा में श्री गुरू पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्तों की भारी उपस्थिति में श्री माधव ब्रह्म बाबा का पूजन किया गया। उसके बाद भक्तों ने श्री गुरू भरत जी उपाध्याय का वंदन भी किया। यह क्रम घंटों चला। उसके बाद श्री गुरु भरत जी उपाध्याय ने शिष्यों को उपदेश और आशीर्वाद भी दिया। श्री उपाध्याय ने कहा कि विधाता ने धरती के सभी जीवों में श्रेष्ठ मानव जीव दिया है तो आपको इसका उद्देश्य सार्थक करना होगा। कहा मानव जीवन में तुच्छ लाभ के लिए इसे व्यर्थ नहीं करना है। एक दूसरे की मदद व सहयोग कर सभी को सखथ लेकर चलना है। इंसानों को झूठ नहीं बोलना चाहिए। कहा सत्यमार्ग पर चलना आसान नहीं है। गुरु के माध्यम से इसी के लिए शुलभ मार्ग हासिल कर इसका अनुपालन करना है। गुरु द्वारा बताया रास्ता ही मानव जीवन के कल्याण का रास्ता प्रश्स्त करता है।

श्री गुरु पूजन में हुआ भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

श्री गुरू पूजन आयोजन में भव्त्र भक्ति संगीत कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। एक तरफ श्री गुरु भरत जी उपाध्याय का आसन लगाया गया बगल में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की। सामने बैठ हजारों ने संगीत भजन का आनंद लिया। संगीतमय आयोजन में संगीत कलाकार हरेंद्र सिंह, हरि नारायण हलचल, नेहा राज, गुड्डू पाठक आदि ने अपनी प्रस्तुति की। संगीत मंच का संचालन चंदन सिंह ने किया। वाद्ययंत्रों पर धर्मेंद्र की पूरी टीम ने अपनी प्रस्तुति दी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking