Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

अस्वस्थता के बीच गो-लोक वाशी हुए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल भले इन दिनों गर्मी की छुट्टी के कारण बंद चल रहे हैं पर परिषद ने हमेशा के लिए एक हीरा खो दिया है। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय जमुई के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र यादव का निधन गुरुवार की सुबह आकस्मिक हो गया। वह पिछले दो सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। है। प्रधानाध्यापक के निधन से चहुंओर शोक की लहर है, पूरा महकमा स्तब्ध है। 

प्रधानाध्यापक के निधन से प्राथमिक शिक्षक संघ नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार, विनय कुमार यादव, हसमत अली, एवादुल्लाह वाहिदी, अशोक यादव, मनोज कुमार, सच्चिदानंद, विद्याशंकर तिवारी, अमरनाथ यादव आदि शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking