Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 5.95 लाख घरों का हुआ सर्वे

-स्वास्थ्य विभाग का मामला

-1391 जागरूकता रैली निकली, 2205 नालियाँ साफ कराई गईं

-एक से 30 अप्रैल तक जिले में चला सफलतापूर्वक यह अभियान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान सफलतापूर्वक चलाया। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5.95 लाख घरों का सर्वेक्षण किया गया। 1391 जागरूकता रैली निकाली गईं। नगर विकास विभाग की ओर से 339 वार्ड वार फागिंग कराई गई एवं 2205 नालियों की सफाई करायी गई।

जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) सुनील कुमार यादव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के तहत आशा और आगंनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर दस्तक देकर डेंगू, चिकनगुनिया, जेई, एईएस, आईएलआई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस), लू, हीटवेव, हीट स्ट्रोक से बचाव आदि संचारी रोगों के प्रति पोस्टर, बैंनर, पैम्पलेट, संचारी गोष्ठियों एवं रैलियों के माध्यम से समुदाय को जागरूक किया। इसके साथ ही बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया, सूची तैयार कर एएनएम को प्रदान की गई। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य किए। 

पांच लाख से अधिक घरों का सर्वेक्षण

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5,95,316 घरों का सर्वेक्षण, 2017 सामुदायिक बैठकें की, 1391 रैली निकाली गईं। इन घरों मे 858 बुखार रोगी मिले जिसमें से 798 लोगों की मलेरिया जांच की गयी। जांच में कोई भी मलेरिया धनात्मक नहीं पाया गया। 20,488 जल पात्रों को देखा गया इसमें 968 जल पात्रों में लार्वा मिले जिनका विनष्ठीकरण किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking