Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया के धर्माचार्यों ने कहा 26 को है होली

-होली का पर्व

-जिलाधिकारी के 25 मार्च के एलान का किया विरोध

-धर्मग्रंथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों की संख्या धर्माचार्य 

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिलाधिकारी द्वारा 25 मार्च को होली मनाने के निर्णय को लेकर जिले के धर्माचार्य बगावती तेवर में दिखे और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को पत्रक सौंपा। धर्माचार्यों ने 26 मार्च को होली मनाने की बात धार्मिक आधार पर किया।

जिलाधिकारी ने समाचार जारी किया था की शहर के प्रमुख मंदिरों के पंडितों संग बैठक में निर्णय हुआ कि 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। समाचार प्रकाशित होते ही जिले के धर्माचार्य इसका विरोध करना शुरू कर दिए। सैकड़ों की संख्या में धर्माचार्य बालेश्वर मंदिर में एकत्र हुए और वहां से मार्च निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को पत्रक देकर धर्म के निर्णय पर प्रशासनिक हस्तक्षेप का विरोध जताया। धर्माचार्य सागर पंडित ने अपना तर्क भी रखा। कहा काशी से प्रकाशित दर्जन भर पांचांग में स्पष्ट वर्णित है कि 26 को होली का त्योहार मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने 25 मार्च का निर्णय क्यों किया यह समझ से परे है। कहा मुख्यमंत्री ने स्वयं गोरखपुर में 26 मार्च को होली मनाने का भी निर्णय किया है। यदि गोरखपुर में होली 26 को तो बलिया में 25 को क्यों।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking