Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

द होराइजन स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किया रामचरित मानस का अलौकिक गायन

-आध्यात्मिक शैक्षणिक आयोजन

-जयप्रकाश विश्वविद्यालय सारण के पूर्व कुलपति डा. हरिकेश सिंह रहे मुख्य अतिथि

-जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पूर्व लोकपाल डा. गणेश पाठक रहे विशिष्ट अतिथि

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपदस्तरीय शिक्षण संस्थानों के शिखर पर विद्यमान द होराइजन स्कूल गड़वार में रविवार का दिन बहुत ही बेहतरीन रहा। विद्यालय में आध्यात्मिक शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत रामचरित मानस गायन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय सारण के पूर्व कुलपति डा. हरिकेश सिंह रहे तो विशिष्ट अतिथि की भूमिका जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पूर्व लोकपाल डा. गणेश पाठक रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन तथा मां तुलसी का पूजन कर किया। उसके बाद विद्यालय के प्रिंसिपल एस सिंह ने अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। विद्यालय के बच्चों ने शिवस्तुति कर सभी अतिथियों और अभिभावकों को मोहित कर लिया। विद्यालय के नवजातों ने “लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा, घोड़े की दुम पे जो मारा हथौड़ा” प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। रामचरित मानस गायन कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बालकांड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड उत्तरकाण्ड की प्रस्तुति के साथ साथ भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ बच्चों के मनोहारी कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ0 हरिकेश सिंह ने कहा त्रिकालपुर (गड़वार) के द होराइजन स्कूल ने आज त्रेतायुग और रामराज का अवलोकन किया। बच्चों की ओर इशारा करते हुए कहा कि बच्चे व्यक्तित्व और चरित्र से बच्चे त्रेतायुग के लग रहे हैं। कहा महाकुंभ में कोई न गया हो वह यदि यहां तो वह महम महाकुंभ का पुण्य अर्जित कर लेंगे। पूर्व कुलपति ने बच्चों की भूरि भूरि प्रसंशा की। राम शब्द की व्याख्या करते हुए राम को आत्मा, सीता शांति और हनुमान को विश्वास बताया। पूर्व कुलपति ने कहा आज द होराइजन ने वालीवुड और हालीवुड को हरा दिया। सैनिकों को सलाम करते हुए कहा देश किसान और जवान से ही बचा है। कहा बसंत आज बच्चों के आभा में नाचा। 

विशिष्ट अतिथि पूर्व लोकपाल प्रोफेसर डॉ0 गणेश पाठक (पर्यावरणविद) ने कहा अप्प दीपो भव: आज दिखा। छात्रों की प्रस्तुति से पूरा रामचरित मानस मानस पटल पर आ गया। बच्चों की प्रस्तुति मिशाल है। विद्यालय प्रधानाचार्य की प्रशंसा की। रामचरित मानस की महत्ता विस्तार से बताई। आज होराइजन में आकर पूर्ण कुंभ स्नान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने कहा हम लोग आज खुश इसलिए हैं कि आज दो शिक्षाविद हमारे बीच हैं। मुख्य अतिथि कुलपति और विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद डा. गणेश पाठक का भी विशेष सम्मान किया। सबको धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम  प्रभाकर तिवारी, रोशनी सिंह, मीनू सिंह, के निर्देशन में  सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नीलम सिंह, अभय, जितेंद्र मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सुखनंदन, एलबी रावत, निशांत श्रीवास्तव, शशि नाथ, मेनका सिंह, आकांक्षा आदि सब का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन सुहाना यादव, तृप्ति सिंह ने किया।

पूर्व सैनिकों और वृद्ध जनों का हुआ विशेष सम्मान

द होराइजन स्कूल के कार्यक्रम के पूर्व सैनिकों और वृद्ध जनों का भी विशेष सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ प्रिंसिपल एस सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों को बुके अंगवस्त्रम दिया तथा उनके संगठन विस्तार के लिए 11 हजार का चेक दिया। गड़वार वृद्ध जनों के सभी वृद्धजनों को भी सम्मानित किया। वृद्धाश्रम के लिए कुलर का दान भी विद्यालय प्रबंधन को दिया।

अंगवस्त्रम से अतिथियों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित भी

द होराइजन स्कूल के रामचरित मानस गायन में समापन पर आए हुए अतिथियों सहित कार्यक्रम कवरेज के उद्देश्य से पहुंचे सभी पत्रकारों को भी अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। पूर्व कुलपति प्रो हरिकेश सिंह और पूर्व लोकपाल डा. गणेश पाठक की मौजूदगी में प्रधानाचार्य एस सिंह ने सभी पत्रकारों को अंगवस्त्रम दिया। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking