Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

विज्ञान के बच्चों का आध्यात्म प्रेम देख गदगद हुआ सभी आंगतुकों का मन

-द होराइजन स्कूल की प्रस्तुति

-रामचरित मानस की चौपाई गायन कर स्कूली बच्चों ने दिया एक अनोखा संदेश

-समापन समारोह में बच्चों ने की रामचरित मानस कांडवार गायन की अद्भुत प्रस्तुति

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : एक तरफ वेलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर रविवार को द होराइजन स्कूल गड़वार में रामचरित मानस गायन का आयोजन किया गया। विज्ञान के बच्चों का आध्यात्म प्रेम और बेहतर प्रस्तुति देख उपस्थित सभी अभिभावकों और आगंतुकों का मन गदगद हो गया। बच्चों ने रामचरित मानस के प्रत्येक कांड की छह चौपाइयों और दो दोहों का गायन किया गया।

द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में रामचरित मानस का आयोजन का भव्य तरीके से विद्यालय के बालक व बालिकाओं के द्वारा सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन तुलसी पूजन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. विजय नारायण शरण जी रहे। बच्चों द्वारा बालकाण्ड, किसकिंधा कांड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड का मुख्य रूप से बच्चों द्वारा सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।

इस को सुनकर श्रोताओं और अभिभावक और आगंतुक भावविभोर हो गए। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने कहा कि रामचरितमानस कराने का उद्देश्य है कि बालक बालिकाओं में पढ़ाई के साथ-साथ हमारे धार्मिक ग्रंथों का भी जानकारी एवं स्मरण होना अति आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सभी अभिभावकों का स्वागत अभिन्दन एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान जितेंद्र नाथ मिश्रा, मीनू सिंह, आकांक्षा पांडेय, मेनका सिंह, रूपा सिंह, कृष्ण मोहन यादव, अभिषेक तिवारी, एलबी रावत, विश्वजीत केसरी, सुखनंदन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का निर्देशन म्यूजिक टीचर रोशनी सिंह तथा प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में किया गया।

मिशन शक्ति का भी कार्यक्रम हुआ आयोजित

रामचरित मानस गायन कार्यक्रम के साथ मिशन शक्ति का भी कार्यक्रम रखा गया। गड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप यादव, हल्का प्रभारी अरुण यादव, रजनी ज्योति, प्रतिभा यादव ने मिशन शक्ति के बारे में बताया। कहा  आप को डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन आपके साथ है। आप 1090 के नंबर पर डायल कीजिए प्रशासन हर जगह आपको मदद करने के लिए तैयार है।  

Advertisement
7489697916 for Ad Booking